कम उम्र में सफेद बालों को कैसे रोके?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 08:55

हेल्दी डाइट लेना जरूरी
कम उम्र में बालों को सफेद होने से रोकने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना होगा. विटामिन बी 12 की कमी से आमतौर पर बाल सफेद होते हैं. इसलिए अपने भोजन में विटामिन बी 12 से भरपूर डाइट को शामिल करें. विटामिन बी 12 की कमी को मोटा अनाज या अंकुरित अनाज, डेयरी प्रोडक्ट, हरी पत्तीदार सब्जियों, मीट आदि से पूरी की जा सकती है. इसके अलावा विटामिन सी, डी और ई की भी जरूरत होती है. इसके लिए संतरे, आंवला, पालक, जामुन, स्ट्रॉबेरी, गाजर, टूना मछली, सूरजमुखी के बीज, रागी, अलसी के बीज, पंपकिन सीड्स आदि का सेवन करना चाहिए.

इन चीजों से भी कर सकते हैं बाल काले

करी पत्ता और बटर मिल्क को कुछ देर तक गर्म करें और इसे दाढ़ी या बाल में लगाए. 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.
एलोवेरा जेल और घी से बालों में मसाज करें. इससे सफेद बाल काले होने लगेंगे.
करी पत्ता और नारियल तेल को हल्की आंच पर गर्म करें और इसे ठंडा कर बालों में लगाएं.
नारियल तेल और आंवले को 2-3 मिनट तक गर्म करें और इसे ठंडा कर बालों में 15 मिनट के लिए लगाएं. बाल काले होने लगेंगे.
इसके अलावा भृगुराज तेल से भी मदद मिलेगी. बाजार में कई तरह के भृगुराज तेल उपलब्ध होते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info